उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर में रोड शो, किसानो ने किया प्रदर्शन

0
73

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उधम सिंह जिले में रोड शो के दौरान किसानों ने काले झंडे के साथ मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार का विरोध किया। प्रशासन ने कड़े कदम लेते हुए कई लोगो को इस मामले में गिरफ्तार भी किया । पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर गदरपुर ले गई। प्रदर्शन करने वाले भारतीय किसान यूनियन के हैं। इन्हे ही गिरफ्तार किया गया है । रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की।

बता दें कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए। रुद्रपुर में वह विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here