-भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने जोशीमठ पहुंचकर जाना लोगों का हाल
जोशीमठ। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता और अर्पित फाउंडेशन कि अध्यक्ष हनी पाठक ने जोशीमठ में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। हनी पाठक वहां आई दरारों से प्रभावित हुए लोगों के लिए राहत सामग्री, कम्बल और उनी कपड़े का ट्रक लेकर अपने सहयोगियों साथ देहरादून से खुद जोशीमठ पहुंची।
जोशीमठ प्रशासन को भी संस्था ने अपनी इस पहल से अवगत कराया है। अपनी संस्था के अन्य सहयोगियों के साथ हनी पाठक ने पीड़ितों का हाल जाना व छोटी सी पहल करके पीड़ितों की मदद की। हनी पाठक ने पीड़ितों को आश्वासन दिया और कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ के लिए उनकी सरकार हर सहयता प्रदान रही है। हर पीड़ित व्यक्ति को बसाने का और संभव मदद करने का सरकार ने संकल्प लिया है।
हनी पाठक ने अपने घर में सभी अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर खाद्यान सामग्री की किट तैयार की। अर्पित फाउंडेशन द्वारा घर से बेघर हुए गरीब व जरूरतमंद लोगों कों राहत सामग्री वितरित की गई। साथ ही पीड़ित व्यक्तियों व पुलिस कर्मियों को दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर हर्ष भईया, दीपू भाई, ज्ञान व्यासजी, यासीन मालिक, नयन व्यास, राहुल नेगी, अश्वनी, विक्रम, पंकज, रिंकू और महेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।