पूर्व मंत्री आर्य परिवार पर अंकिता हत्याकांड की गाज, भाजपा से निष्कासित

0
43

देहरादून। अंकिता हत्याकांड में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया हैं। पार्टी ने पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त करते हुए पूरे परिवार को भाजपा से निष्कासित कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट कर इस कार्यवाही की जानकारी दी हैं। दरसअल हत्या में पुलकित आर्य का नाम आने के बाद पिता विनोद आर्य अपने बेटे का बचाव करते नजर आए थे, जिससे इलाके के लोगों में आक्रोश बढ़ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here