भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर पहुंची सेमीफाइनल में

0
73

टोक्यो ओलंपिक के मैदान में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से शिकस्त दे दी है। महिला हॉकी टीम की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि महिला टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया. भारत की गुरजीत कौर 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई। उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया, इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस का परिचय दिया।

इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। दोनों ही टीमों ने गोल करने का 1-1 मौका गंवा दिया। मैच के दूसरे ही मिनट में ऑस्ट्रेलिया की फॉरवर्ड खिलाड़ी ने भारतीय गोल पर अटैक किया, हालांकि भारतीय डिफेंडर्स के आगे उनकी नहीं चली। भारत ने खेल के 9वें मिनट में गोल करने का मौका बनाया था, लेकिन रानी रामपाल चूक गईं। वंदना कटारिया के पास पर रानी ने स्ट्रोक लिया, लेकिन बॉल गोलपोस्ट से जाकर लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here