मुसीबत में संजीवनी का पहाड़ उठा लाए ऊर्जा मंत्री, अब नही छाएगा देव भूमि में अँधेरा

0
110

देहरादून : उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत मुसीबत में फसें लोगो के लिए संकटमोचन की भूमिका निभाने में सफल रहर है। अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) कर्मियों की हड़ताल के सम्बंध में कर्मचारी संगठनों से वार्ता की और अपनी हड़ताल को एक महीने के लिए टाल दिया है।

विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि वार्ता के दौरान उनके कई बिंदुओं पर सरकार ने सहमति जताई है व अन्य बिंदुओं पर  मंत्री  ने समय मंगाकर जल्द ही समाधान करने का निर्णय लिया है। बैठक में उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश हित में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

मंत्री  ने कर्मचारियों को आश्वत किया कि उनकी जायज मांगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और जो अन्य मांगे है, उनके समाधान के लिए शासन स्तर पर कमेटी बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here