देहरादून में बढ़ने लगी ठंड, जाने क्या हैं तापमान ….

0
60

उत्तरभारत / देहरादून : उत्तराखंड में इस समय पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में ठंड ने अपनी दश्तक देनी शुरू कर दी हैं। जिस कारण अब लोग सुबह व शाम को स्वेटर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वही अब लगता हैं वह दिन लोट आए हैं, जब धूप को सेकना हम सभी को लुभाता था। अब फिर से सब दोपहर में धुप सेका करेंगे। वही देहरादून में इस समय कई प्रमुख शहरों में अधिकतम व न्यूतम तापमान में 14 से 16 डिग्री का अंतर चल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय मौसम शुष्क व तापमान का ग्राफ नीचे की ओर है दून में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 17 व 18 को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। हर खबर पर हैं शंखनाद न्यूज़ की नज़र ..

17 और 18 को बारिश की संभावना

लोकल सिस्टम शुरू होने से राज्य में 17 व 18 को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मानसून की विदाई के बाद बीते छह दिनों में राज्य में छिटपुट अवसरों को छोड़कर बारिश नहीं हुई है। ऐसे में शुष्कता बढ़ती जा रही है। मामूली बारिश भी इस समय शुष्कता का असर खत्म कर राहत दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here