खरीदारी के बहाने इस तरह वारदात को अंजाम देती थी ये महिलाएं

0
50

-दून पुलिस ने चोरी के मामले में तीन महिलाओं समेत सात को दबोचा  

देहरादून, 29 जुलाई। राजधानी की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है, जो दिन में दुकानों की रेकी कर अपने गिरोह के पुरुषों को जानकारी देती थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने मीडिया को बताया कि 26 जुलाई को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी विपिन नेगी ने अपनी सैनेट्री की दुकान में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपनी जांच शुरू की। तथ्यों का संकलन करने के बाद सात लोगों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं ममता, सुनीता और जानकी शामिल है, जो बिहार की रहने वाली है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी दिन में कबाड़ का काम करते थे। आरोपी महिलाएं दिन में रेकी कर चोरी करने वाली दुकानों को चिन्हित करती थी। रात में गिरोह से जुड़े पुरुष घटना अंजाम देते थे। जोगी वाला में हुई चोरी की रेकी ममता ने ही की थी। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here