बिग ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री “हरदा” को किया गिरफ्तार ….

0
78

उत्तरभारत /बाजपुर किच्छा संवाददाता {आरती पांडेय }: उत्तराखंड में एक ओर विधानसभा 2022 का आगाज़ शुरू हो चुका है….वही अब एक नई खबर हम सभी के सामने आ रही है….जी हां, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार कर दिया गया है….जिसका कारण लखीमपुर खीरी प्रकरण को बताया जा रहा है। बता दे, गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, हरीश रावत मृतक किसान के परिवारों से मिलने के लिए बाजपुर से लखीमपुर खीरी के लिए रैली के रूप में रवाना हुये। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। यात्रा किच्छा से उत्तराखंड बॉर्डर पार कर यूपी पहुंची, लेकिन कांग्रेसियों के आने की सूचना पर यूपी पुलिस ने बहेड़ी टोल प्लाजा पर पहले ही मोर्चा जमा लिया था। कांग्रेस की यात्रा जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंची, पुलिस ने कांग्रेसियों के वाहनों को रुकवा लिया। इससे नाराज होकर हरीश रावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर ही दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। हरीश रावत लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े रहे। लेकिन, यूपी पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here