DRI की टीम ने मुंबई पोर्ट पर मारा छापा, 125 करोड़ की हेरोइन बरामद…..

0
54

उत्तरभारत / डेस्क : मुंबई में जारी क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के बीच DRI की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा है, जहां  एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपए बताई गई हैं। इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

DRI की मुंबई यूनिट ने पोर्ट पर छापेमारी के बाद नवी मुंबई के 62 साल के कारोबारी जयेश सांघवी को गिरफ्तार किया है। सांघवी पर आरोप है कि वे ईरान से मूंगफली के तेल की एक खेप में हेरोइन छिपाकर मुंबई लाया था। DRI के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नवी मुंबई के न्हावा शेवा में ईरान से आए एक कंटेनर को पकड़ा गया और इसकी तलाशी में हेरोइन बरामद हुई।

अधिकारी का कहना है कि यह कंटेनर वैभव एंटरप्राइजेज के संदीप ठक्कर ने इम्पोर्ट किया था, जिनका मस्जिद बंदर में ऑफिस है। DRI की टीम ने उनसे भी पूछताछ की है। ठक्कर ने DRI को बताया कि सांघवी ने उन्हें अपनी फर्म के IEC पर ईरान से सामान इम्पोर्ट करने के लिए 10,000 रुपए प्रति खेप का ऑफर दिया था। वे 15 साल से सांघवी के साथ कारोबार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here