अब भूकंप आने से पहले मिल जाएगी चेतावनी

0
60


उत्तरप्रदेश /रुद्रप्रयाग :
राज्य में भूकंप आने से पहले अब अलर्ट का संदेश मिल जायगा। पहला वॉर्निंग सिस्टम तैयार कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भूकंप अलर्ट एप का शुभारंभ कर दिया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा तैयार इस एप की मदद से भूकम्प आने की पूर्व चेतावनी मिल जायेगी। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भूकंप अलर्ट’’ एप का शुभारम्भ कर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के अधिकारियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here