उत्तरभारत / देहरादून : क्या आप सब इंस्पेक्टर की भर्ती का सपना देख रहे हैं….. और कब से इसका इंतजार कर रहे हैं। तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना अब यह इंतजार आपका खत्म होगा। बेरोजगार युवाओं के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है….. कैबिनेट द्वारा दरोगा सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद दरोगा पदों पर सीधी रहा खुलती नजर आ रही है। आपको बता दें, कि बीजेपी अशोक कुमार ने इस बात को लेकर बताया है कि नई नियमावली के तहत अक्टूबर में दरोगा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अब तक पुलिस मुख्यालय उपनिरीक्षक सेवा नियमावली में बदलाव का इंतजार कर रहा था। कैबिनेट से नई नियमावली को हरी झंडी मिलने के बाद दरोगा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
अब बात कर लेते हैं कि इस भर्ती प्रक्रिया में क्या क्या शर्ते क्या-क्या चीजें लागू हैं। …….
वहीं दरोगा के करीब 150 पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा अधियाचन भेजे जाने के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इन पदों पर भी अगले महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। उम्र सीमा की बात करें तो कोरोना के कारण दरोगा भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा 1 साल की अतिरिक्त छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 29 साल हो जाएगी। आरक्षित वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त छूट लागू रहेगी। सिपाही भर्ती में भी एक साल की छूट के बाद आयु सीमा 18 से 23 साल हो जाएगी।