उत्तरभारत / देहरादून : क्या आपको पता हैं उत्तराखंड में अब से जितनी भी बसे चलेंगी वह CNG से चलेंगी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा अब देहरादून में CNG बसों के चलने को लेकर टेंडर पास किया गया हैं। जिसमे लगभग 600 बसों को CNG के साथ चलने को लेकर विचार किया गया है। यह दून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को खासी कमाई हो रही है। दरअसल, परिवहन निगम ने बीते दिनों दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं, जो कि सीएनजी से चलती हैं। यह दून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को खासी कमाई हो रही है। पिछले दिनों इसी आधार पर बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया था कि परिवहन निगम की 600 बसों को सीएनजी में संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही निगम जो करीब 300 अनुबंधित बसें अपने बेड़े में जोड़ेगा, वह भी सीएनजी से संचालित होंगी। इसके लिए निगम ने बाकायदा प्रोत्साहन की योजना भी बनाई है। आगे पढ़े ….
इसी कड़ी में परिवहन निगम ने अपनी बसों में सीएनजी किट लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है, जिसके लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी कर ली है। निगम के मुताबिक, टेंडर निकलने के बाद सीएनजी में बसें परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
CNG बसों से क्या होगा फ़ायदा
जिस तरह से डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उस हिसाब से परिवहन निगम कई रूटों पर काफी कम कमाई या घाटे में बसों का संचालन कर रहा है। सीएनजी किट लगाने के बाद इन बसों का खर्च कम और कमाई ज्यादा हो जाएगी। इसी आधार पर निगम ने सीएनजी बसें चलाने का निर्णय लिया है। निगम के जीएम संचालन दीपक जैन के मुताबिक, टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।