ललितपुर में 6 वर्षों तक होता रहा किशोरी के साथ दुष्कर्म……

0
58

उत्तरभारत / उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला शर्मनाक मामला आया सामने। एक किशोरी से छह वर्षों तक दुष्कर्म किया जाता रहा।  छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को उसके पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला और फिर उसे सफेदपोश लोगों को परोस दिया। घटना सामने आने के बाद पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई वह झकझोरने वाली है। सफेदपोश लोगों में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के नाम उजागर होने से जिले की राजनीति में भी खलबली मच गई है।

पीड़ित किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ और सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के संभ्रांत लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद लोग हैं। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह कक्षा छह में पढ़ती थी। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया।

पीड़िता के मुताबिक पहले उसने इस मामले को महिला थाने में रखा था, जहां सुनवाई न होने उसने चाइल्ड केयर में लिखित शिकायत भेजी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़े होने के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी। जब पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता से मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, फिर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here