उत्तरभारत /टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड में आए दिन हादसे होते रहते हैं अब तो मानो ऐसा लगता हैं सड़क हादसा होना जैसे कोई आम बात हो। जी हां, आपको बता दे, आज जो खबर हम आपके साथ साझा करना चाहते हैं। वह टिहरी गढ़वाल से सामने आई हैं, जहाँ एक डंपर नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर पुल के पास एक डंपर शुक्रवार जलकुर नदी में गिर गया। ट्रक में दो युवक सवार थे और दोनों की ही मौके पर माैत हाे गई है। लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकाले के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। आगे पढ़े …
बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं। मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।