केदारनाथ में भीड़ बढ़ने के बाद आई तस्वीर सामने

0
78

उत्तरभारत /रुद्रप्रयाग : चारधाम यात्रा शुरू होते ही अब भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी हैं , जिसके चलते कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। पहले तो यात्रा की जब शुरुवात हुई तब लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परन्तु अब ई-पास की बाध्यता के चलते हजारों यात्री बैरंग लौटाए गए हैं। इसके अलावा उन्हें मौसम की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई थी।

वही अब आपको बता दे, अब भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी हैं। आज सुबह 5 बजे से ही सोनप्रयाग में केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ जमा होने लगी थी। सुबह 8 बजे तक यहां पैर रखने तक के लिए जगह नहीं बची। इसके अलावा एक्रो पुल पर गौरीकुंड के लिए यात्रियों को रवाना किया गया तो लगभग तीन सौ मीटर लंबी लाइन में हजारों की संख्या में यात्री रेले की शक्ल में खड़े नजर आए। इसके बाद भी पूरे दिन सोनप्रयाग व गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटी रही। सोनप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरो में आप देख सकते हैं किस तरह भीड़ बढ़ रही हैं। गुरुवार को शाम चार बजे तक धाम में 10750 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। देर शाम तक मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। भारी बारिश के बाद मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। अब तक दो लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ रही है।
.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here