महिला घर के बाहर क्या गयी, घर में फटा तभी सिलेंडर,पति और बेटे की मौत

0
76

उत्तरभारत / उधम सिंह नगर : कभी भी किसी भी चीज़ को यदि हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं, तो बाद में हमे उसे भलीभांति भुगतना होता हैं। जी हां, जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता देने का काम करती हैं। ऐसा ही कुछ उधम सिंह नगर जिले में देखने को मिला। जब एक घर में सिलेंडर रातों-रात फट गया। आपको बता दे, यह घटना रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप में देर रात घटित हुई हैं। जहां सिलेंडर फटने से पिता और पुत्र की मौत हो गयी। हादसे में जान गंवाने वाला शख्स मजदूरी करता था। पति और मासूम बेटे की मौत के बाद मृतक की पत्नी गहरे सदमे में है। लोगों का कहना है कि युवक कल ही नया गैस सिलेंडर लाया था। वह सिलेंडर में पाइप जोड़ रहा था। इस दौरान वो आग की चपेट में आ गया। 30 साल का केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ ट्रांजिट कैंप, ठाकुरनगर में रहता था। वो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार रात दस बजे केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। केदार और वंश घर के भीतर ही थे। इस बीच केदार की पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई। उसके जाते ही घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। आगे पढ़े

आग की लपटों को देख पत्नी ने मचाया शोर

घर में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। बाहर मौजूद पत्नी ने घर में आग लगी देखी तो उसके होश उड़ गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वंश और केदार को किसी तरह घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अफसोस कि दोनों ही बच नहीं सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here